केरलम के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद रहे और कई एलान किए। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अपार प्राकृतिक और मानवीय क्षमता के बावजूद एलडीएफ-यूडीएफ के 17 वर्षों के कुशासन के दौरान केरलम में औद्योगिक विकास नगण्य रहा है, जिसकी वजह से आर्थिक ठहराव और राजकोषीय कुप्रबंधन हुआ है।
#Bjp, #bjpmanifestokeralaelection, #keralaassemblyelection2026, #nitinnabin, #keralaNews