Surprise Me!

TVK चीफ विजय के खिलाफ मामला दर्ज, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

2026-03-31 1 Dailymotion

तमिलनाडु में टीवीके चीफ विजय और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. उन पर चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं. विजय पर आरोप है कि उन्होंने प्रशासन की ओर से दिए गए समय से पहले ही कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटा ली.. जिसके चलते पब्लिक को परेशानी हुई. उन पर विजय के रोड शो में 30 साउंड सिस्टम के इस्तेमाल का भी आरोप लगा है. उनके रोड शो की वजह से लोगों को परेशानी हुई.. और गाड़ियों की आवाजाही में बाधा पहुंची. विजय के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उनकी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है. वहीं डीएमके ने टीवीके के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि विजय के कार्यक्रम वाली देर से पहुंचने के कारण करूर त्रासदी हुई थी..  

टीवीके का कहना है कि कल उनके नेता को पेरांबुर, कोलाथुर और विल्लीवक्कम में चुनाव प्रचार की परमिशन मिली थी. पेरांबुर में सबकुछ ठीक ठाक हुआ.. लेकिन पेराबुर से कोलाथुर के रास्ते में ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था पुलिस की ओर से नहीं की गई.. और इसके लिए पुलिस उनकी पार्टी को जिम्मेदार ठहरा रही है.