Surprise Me!

IPL 2026 : पंजाब के गेंदबाजों का कहर, नहीं चले गिल-सुदर्शन-बटलर, 162 ही बना सकी GT

2026-04-01 6 Dailymotion

न्यू चंडीगढ़, पंजाब : मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले जा रहे IPL के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। पंजाब किंग्स की कसी हुई गेंदबाजी के आगे टाइटंस की टीम सरेंडर मुद्रा में दिखी। विकेटों के पतझड़ के बीच टीम किसी तरह 162 के स्कोर तक पहुंच सकी। युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन ने 2-2 तो विजयकुमार विशाक ने 3 विकेट चटकाकर GT के बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर दिया। अब पंजाब किंग्स को जीत के लिए 8.15 के रन रेट से 163 रनों की दरकार है।


#ipl #pbksvsgt #ipl2026