Surprise Me!

IANS Exclusive: Cadence Music Festival में पहुंचे Sukhwinder Singh ने Subhash Ghai के साथ शेयर किया खास bond

2026-04-02 4 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर सुभाष घई द्वारा ऑर्गेनाइज कैडेंस म्यूजिक फेस्टिवल 2026 में पॉपुलर सिंगर सुखविंदर सिंह ने शिरकत की और इस खास मौके पर उन्होंने खुद को सुभाष घई का स्टूडेंट बताया। IANS के साथ खास बातचीत में सिंगर सुखविंदर सिंह ने शेयर किया कि वे पहले भी इस इवेंट का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुभाष घई से उन्होंने सिंगिंग में कनविक्शन, सादगी और सबसे अहम खुश रहना सीखा है, जो उनके करियर में बहुत मायने रखता है। वहीं सुभाष घई ने फेस्टिवल की थीम पर बात करते हुए कहा कि किसी भी कला को एक्सप्रेस करने के लिए कलाकार के अंदर आत्मा और अस्तित्व होना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, बिना इसके कोई भी आर्ट फॉर्म पूरी तरह से सामने नहीं आ सकता। इस दौरान सुभाष घई ने तालवादक आनंदन शिवमणि और बांसुरी वादक नवीन कुमार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने इन तीनों कलाकारों को अपना छोटा भाई और भारत का गर्व बताया। साथ ही, सुभाष घई ने प्यार से सुखविंदर सिंह को अपने बेटे जैसा बताया।

#SubhashGhai #SukhwinderSingh #CadenceMusicFestival #Bollywood #IndianMusic #MusicFestival2026 #EntertainmentNews #SingerLife #FilmIndustry #LivePerformance #IANS #MusicLovers #IndianArtists #GuruShishya #ArtAndSoul #CreativeExpression #AnandanShivamani #NaveenKumar #BollywoodEvents #MusicInspiration #ArtistJourney #IndiaEntertainment #IANS