सोशल मीडिया पर इन दिनों फिल्मों के गानों पर रील्स और डांस वीडियो का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने 'धुरंधर' के सॉन्ग 'गहरा हुआ' पर अपना डांस रील शेयर किया है। खास बात ये है कि रश्मि ने इसे बैठकर ही अपने शानदार एक्सप्रेशंस और अदाओं के साथ क्रिएट किया है। रश्मि ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उनका अंदाज बेहद सादगी भरा और ग्रेसफुल नजर आ रहा है। वीडियो में वे ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रही हैं। सबसे खास बात ये है कि रश्मि ने इस डांस को कथक स्टाइल में पेश किया है। आमतौर पर कथक में पैरों की थाप और घूमने वाले मूवमेंट्स अहम होते हैं, लेकिन रश्मि ने इसे बैठकर खूबसूरती से पेश किया है। फैंस कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहा है।
#RashamiDesai #Dhurandhar #GehraHua #DanceReel #InstagramReel #TVActress #IndianActress #IndianTV #TraditionalDance #KathakDance #Graceful #DesiStyle #SittingDance #TrendingReel #ExpressiveDance #HandGestures #FacialExpressions #ViralVideo #EntertainmentNews #DanceVideo #SocialMediaTrend #BollywoodSongs #IANS