Surprise Me!

राघव चड्डा पर AAP का बड़ा एक्शन! राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए गए, अशोक मित्तल होंगे नए उपनेता

2026-04-02 13 Dailymotion

आम आदमी पार्टी के भीतर सांगठनिक और संसदीय मोर्चे पर हलचल तेज हो गई है. पार्टी ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए प्रखर वक्ता और चर्चित सांसद राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटा दिया है. चड्ढा के स्थान पर अब लुधियाना से सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल राज्यसभा में पार्टी की कमान संभालेंगे. सचिवालय को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के तौर पर अशोक मित्तल जिम्मेदारी निभाएंगे. राघव चड्ढा को पद से हटाया जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल के दिनों में चड्ढा की पार्टी के भीतर सक्रियता और उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं. इससे पहले पार्टी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची से भी राघव चड्ढा का नाम नदारद था, जिसने उस समय भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. अब संसदीय दल में उनके पद में कटौती को इसी कड़ी का अगला हिस्सा माना जा रहा है.