Surprise Me!

Rajasthan Weather : राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही बादल छाए, अंधड़-बारिश की चेतावनी

2026-04-03 102 Dailymotion

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से मौसम का मिजाज हल्का ठंडा नजर आया। बादल छाने से धूप की तपिश कम महसूस हुई। तापमान में गिरावट से मौसम हल्का ठंडा रहा। वहीं मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के भरतपुर संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल और रेगिस्तानी जिलों के मौसम में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है।