एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट लिलेट दुबे ने अपने लेट हसबैंड रवि दुबे को उनके बर्थडे पर याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। लिलेट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेट हसबैंड रवि दुबे के साथ की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों खुश नजर आ रहे हैं। पोस्ट के बैकग्राउंड में उन्होंनेगारफंकल का सॉन्ग 'फॉर एमिली, वेनेवर आई मे फाइंड हर' को जोड़ा है, जो उनके पति का पसंदीदा सॉन्ग था। तस्वीर में लिलेट और रवि एक-दूसरे के करीब बैठे हैं, मुस्कुरा रहे हैं। लिलेट के लेट हसबैंड रवि दुबे थिएटर आर्टिस्ट और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल थे। लिलेट और रवि ने साल 1970 में शादी की थी और साल 2015 में लिलेट के पति रवि दुबे की कैंसर के चलते डेथ हो गई। उनके दो बेटियां हैं, जिनमें एक ईरा दुबे हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो लिलेट दुबे का करियर लंबे समय से थिएटर, फिल्म और टीवी में रहा है। उन्हें ‘जुबैदा’, ‘कल हो ना हो’, ‘मॉनसून वेडिंग’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
#LilleteDube #RaviDube #EmotionalTribute #BirthdayPost #LateHusband #TheaterArtist #FilmActress #InstagramPost #SimonAndGarfunkel #ForEmily #Heartfelt #Love #Memories #Bollywood #Movies #MonsoonWedding #KalHoNaHo #BestExoticMarigoldHotel #IraDube #Daughter #Family #Nostalgia #IANS