Surprise Me!

मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझना- राघव चड्ढा, आप नेताओं ने चड्ढा की चुप्पी पर उठाए सवाल

2026-04-03 4 Dailymotion

आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा में उपनेता के पद से हटाए जाने के लगभग 24 घंटे बाद राघव चड्ढा ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने वीडियो जारी कर पार्टी के फैसले पर सवाल उठाए और शायराना अंदाजा में चेतावनी भी दी. आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए कहा कि राघव चड्ढा ने सदन में कोई ऐसा मुद्दा नहीं उठाया. जिसमें प्रधानमंत्री या बीजेपी सरकार से सवाल किया गया हो  ऐसे डर की राजनीति कैसे चलेगी?. वहीं आप नेता आतिशी ने भी कुछ इसी तरह के आरोप लगाए. वहीं बीजेपी ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि राघव चड्ढा ने जो आज बोला है वो बहुत पहले ही उन्हें कह देना चाहिए था. आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र लिखकर राघव चड्ढा को उपनेता के पद से हटाने के लिए अनुरोध किया था साथ ही उनकी जगह अशोक मित्तल को उपनेता बनाने को कहा था. मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं.