Surprise Me!

बाबा महाकाल की भस्म आरती से मिली अद्भुत ऊर्जा, अभिनेत्री कावेरी प्रियम ने सुनाया अनुभव

2026-04-04 10 Dailymotion

उज्जैन : श्री महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के दर्शन करने के लिए इस सप्ताह बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे. शुक्रवार को तड़के भस्म आरती में प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री कावेरी प्रियम पहुंची. इस दौरान कावेरी प्रियम बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं. तड़के महाकाल मंदिर के पट खोले गए. इसके बाद पूजन का दौर शुरू हुआ. पुजारियों ने गर्भगृह में स्थित सभी देवी-देवताओं का पूजन कर जलाभिषेक कराया. इसके बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर व फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक करवाया गया. फिर हरिओम जल अर्पित किया. पूजन पाठ के बाबा का आकर्षक श्रृंगार हुआ. इसके बाद कपूर आरती हुई, फिर भगवान को भस्म रमाई गई. भस्म आरती के बाद कावेरी प्रियम ने कुंड के पास फोटो खिंचवाए. टीवी एक्ट्रेस कावेरी प्रियम का कहना है "वह पिछले 3 साल से लगातार यहां आ रही हैं. यहां मुझे यह इतनी शक्ति मिलती है कि शब्दों में बयां करना मुश्किल है. भस्म आरती से अद्भुत एनर्जी मिलती है."