Surprise Me!

सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, कहा ‘अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठिए, तो पहले पीएम मोदी दें इस्तीफा’

2026-04-04 1 Dailymotion

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर अब सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मालदा हिंसा को लेकर जहां एक ओर सत्ताधारी टीएमसी और बीजेपी में ठनी है, वहीं दूसरी तरफ सीएम ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम होने के दावे पर बीजेपी पर निशाना साधा है। शुक्रवार को दक्षिण दिनाजपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 के आम चुनावों में इस्तेमाल की गई वोटर लिस्टों को अब विधानसभा चुनावों से पहले चुनौती क्यों दी जा रही है। अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठियों के नाम थे, तो पीएम मोदी भी पहले उन्हीं के वोटों से जीते थे, इसलिए उन्हें सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए। सीएम ममता बनर्जी के इस बयान पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी नेताओं ने ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बीजेपी नेताओं के मुताबिक ममता सरकार ने 15 सालों में सिर्फ भ्रष्टाचार और अत्याचार किया है और इस बार बंगाल के लोगों ने टीएमसी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है।