Raghav Chadha को AAP ने राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया! क्या अरविंद केजरीवाल की पार्टी में अब राघव चड्ढा का कद छोटा हो रहा है या इसके पीछे कोई और बड़ी सियासी वजह है?
आम आदमी पार्टी (AAP) के सबसे चर्चित युवा चेहरों में से एक, राघव चड्ढा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी ने राज्यसभा में उन्हें 'डिप्टी लीडर' के पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या संसद में पार्टी की बुलंद आवाज कहे जाने वाले राघव अब हाशिए पर चले गए हैं?
इस वीडियो में हम राघव चड्ढा के उस सफर का विश्लेषण करेंगे जो दिल्ली के एक स्कूल से शुरू होकर लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और फिर राज्यसभा तक पहुंचा। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के रूप में डेलॉइट और ग्रांट थॉर्नटन जैसी दिग्गज कंपनियों में काम करने वाले राघव कैसे अन्ना आंदोलन से प्रभावित होकर राजनीति में आए और AAP के सबसे भरोसेमंद प्रवक्ता बने, इसकी पूरी कहानी इस रिपोर्ट में है।
हम आपको बताएंगे कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हार से लेकर 2020 में विधायक और फिर 2022 में पंजाब से राज्यसभा सांसद बनने तक राघव का ग्राफ कैसे बढ़ा। साथ ही, इस बड़े फेरबदल के पीछे की संभावित रणनीतियों और राघव चड्ढा के भविष्य पर भी चर्चा करेंगे। क्या यह सिर्फ एक पद का बदलाव है या AAP के अंदर कुछ बड़ा पक रहा है?
In a significant leadership reshuffle, the Aam Aadmi Party (AAP) has replaced Raghav Chadha with Ashok Mittal as the Deputy Leader in the Rajya Sabha. This video explores Raghav Chadha's professional journey from being a CA at Deloitte to a key political strategist for Arvind Kejriwal, while analyzing the reasons behind his recent displacement from the key post.
#RaghavChadha #AAP #RajyaSabha #OneindiaHindi #ArvindKejriwal #BreakingNews
Also Read
'घायल हूं इसलिए घातक हूं' Raghav Chadha ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे खिलाफ साजिश हो रही है :: https://hindi.oneindia.com/news/delhi/raghav-chadha-video-message-reply-aap-mp-rejects-allegations-latest-news-1534443.html?ref=DMDesc
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में :: https://hindi.oneindia.com/news/india/raghav-chadha-soft-7-issues-samosa-to-paternity-leave-aap-rajya-sabha-controversy-1534387.html?ref=DMDesc
Raghav Chadha के सपोर्ट में उतरीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू! बोलीं- 'हम आपके साथ जुड़ना चाहेंगे' :: https://hindi.oneindia.com/news/india/khushboo-patani-supports-raghav-chadha-as-she-expresses-willingness-to-join-news-hindi-1534203.html?ref=DMDesc