Surprise Me!

केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को आई चोट

2026-04-04 4 Dailymotion

केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिले पर हमले की एक बड़ी घटना सामने आई है. हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए जबकि उनके गनमैन पर हमला किया गया.  

गनमैन की शिकायत के आधार पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया और दो गाड़ियां जब्त की. एक आरोपी उमर जो कलिकावु का रहने वाला है उसके खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया गया है. वहीं दो और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया, जिससे कुल आरोपियों की संख्या पांच हो गई.  

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोगों ने थरूर की कार का पीछा किया और उनके सिक्योरिटी गार्ड पर गालियां दी. उनका गनमैन उन्हें बचाने के लिए आगे आया लेकिन हाथापाई में घायल हो गया. फिलहाल पुलिस हय पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं यह हमला प्री-प्लैंड तो नहीं था.