असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रचार के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा घुसपैठ और दंगा कराने का काम किया, लेकिन बीजेपी ऐसा करने वालों को निकाल बाहर करती है। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की नीति पर चलकर असमिया पहचान को खत्म करने की कोशिश की और असम के नागरिकों, बहनों के हक पर घुसपैठियों के जरिये डकैती डलवाई। सीएम योगी के इस बयान पर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विपक्ष सीएम योगी पर निशाना साध रहा है।