आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपना दूसरा मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने उतरी। जहां पर कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना डाले। अब गुजरात टाइटंस को सीजन में पहली जीत के लिए 211 रन चाहिए।