युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 मछुआरों को बचाकर स्पेशल फ्लाइट से चेन्नई लाया गया. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने एयरपोर्ट पर शॉल देकर उनका स्वागत किया. दहशत के साये से बाहर निकलकर अपने देश लौटे मछुआरों ने अपने खुशी कुछ इस तरह जाहिर की.
हजारों भारतीय मछुआरे ईरान में रहते हैं, जहां वे मछली पकड़ने का काम करते हैं. पिछले फरवरी महीने के आखिर में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद ये भारतीय मछुआरे मुश्किल में पड़ गए. वे अपनी रोजी-रोटी नहीं चला पा रहे थे और भारत लौटने के लिए हवाई संपर्क भी नहीं था. ऐसे में भारत सरकार ने अर्मेनिया की सरकार की मदद ली और उन्हें ईरान से पहले अर्मेनिया और फिर वहां से भारत लाया.