Surprise Me!

युद्ध में अमेरिका को एक और बड़ा झटका! ईरान का दावा, हमने अमेरिकी C-130 विमान को मार गिराया

2026-04-05 5 Dailymotion

ईरान के IRGC का दावा है कि उसने इस्फहान शहर में एक दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी लड़ाकू विमान के चालक दल की तलाश में लगे अमेरिका के C-130 एयरक्राफ्ट को तबाह कर दिया है.  C-130 चार इंजन वाला एक विशाल एयरलिफ्टर है, जिसकी कीमत करीब 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसका इस्तेमाल सैनिकों के ट्रांसपोर्ट, एरियल रिफ्यूलिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन में किया जाता है.

IRGC का ये दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के कुछ ही समय बाद आया है जिसमें उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को सुरक्षित रेस्क्यू कर लेने का दावा किया. अमेरिका के F-15E को ईरान ने 3 अप्रैल को मार गिराया था.    

ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध का आज 37वां दिन है और ये लगातार भीषण होता जा रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 10 दिन पहले ईरान को डील करने या होर्मुज को खोलने की धमकी दी थी.. उसकी मियाद सोमवार को खत्म हो रही है. ट्रंप ने एकबार फिर अपनी धमकी दोहराई है.. जिसमें उन्होंने ईरान के पावर प्लांटों और पुलों समेत तमाम इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने की बात कही थी. उधर, ईरान ने ट्रंप की धमकी को खारिज कर दिया है और ट्रंप की धमकी को नर्वस एक्शन करार दिया है.