अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच 45 दिन का सीजफायर हो सकता है. दो मध्यपूर्व के अधिकारियों के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस ने ये खबर दी है. ड्राफ्ट प्रस्ताव में 45 दिन के सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई है. ये प्रस्ताव मिस्र, पाकिस्तान और तुर्की के उन मध्यस्थों की तरफ़ से आया है. जो लड़ाई रोकने के लिए काम कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि 45 दिन का ये समय देशों के बीच लंबी बातचीत के लिए काफ़ी होगा ताकि एक स्थायी सीज़फ़ायर तक पहुंचा जा सके. इस प्रस्ताव को "इस्लामाबाद समझौता" नाम दिया गया है. ईरान और अमेरिका ने इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है. ये प्रस्ताव रविवार देर रात ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और अमेरिका के मध्य-पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ, दोनों को भेजा गया था.अभी ये साफ़ नहीं है कि दोनों पक्ष इन शर्तों पर सहमत होंगे या नहीं.