Surprise Me!

अरुणाचल के सीएम की बढ़ीं मुश्किलें, CM के परिवार से जुड़ी कंपनियों के ठेके की जांच के आदेश

2026-04-06 5 Dailymotion

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू की मुश्किलें बढ़ सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों को सरकारी ठेका दिए जाने के जांच के आदेश सीबीआई को दिए हैं. सीबीआई एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2025 तक उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों को मिलने वाले सरकारी ठेकों की जांच करेगी. दो हफ्ते में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट और 16 हफ्ते में अपनी स्थिति रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए 17 फरवरी को आदेश सुरक्षित रखा था. कोर्ट को सुनवाई के दौरान बताया गया कि पिछले 10 वर्ष में अरुणाचल प्रदेश में लगभग 1,270 करोड़ रुपये के सरकारी ठेके मुख्यमंत्री खांडू के परिजनों से जुड़ी चार कंपनियों को दिए गए.