कानपुर में 'किडनी कांड' के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने 'मौत के सौदागरों' पर शिकंजा कस दिया है!
कानपुर सीएमओ की छापेमारी में रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आया है। घरों के अंदर 'मौत के अस्पताल' चलाए जा रहे थे, जहाँ बिना लाइसेंस के दवाइयां बिक रही थीं और ओटी (OT) में मानक के विपरीत बेड लगे थे।
बड़ी कार्रवाई: गोल्ड और एमपी हॉस्पिटल (MP Hospital) को तुरंत प्रभाव से सीज कर दिया गया है।
बड़े अस्पतालों का बुरा हाल: रेड के दौरान मैग्नस, वेदा, राधे और बालाजी जैसे बड़े अस्पतालों में डॉक्टर अपनी ड्यूटी से नदारद मिले।
क्या जनता की जान इतनी सस्ती है कि बिना डॉक्टर और बिना लाइसेंस के ये अस्पताल धड़ल्ले से चल रहे थे? जाइरो न्यूज़ (Zyro News) के मैनेजिंग एडिटर शुभम त्रिपाठी का सवाल—इन लापरवाह अस्पतालों पर क्या सिर्फ 'सीलिंग' काफी है या होगी कड़ी जेल?
रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी (Zyro News)
#Kanpur #HealthAlert #UPPolice #MedicalFraud #CMODeepakOhri #YogiAdityanath #BreakingNews #ZyroNews #ShubhamTripathi #HealthSystem #UPNews