प्रधानमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को असम के डिब्रूगढ़ में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कांग्रेस को विकास विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व देश के सबसे बड़े भ्रष्टाचार और जमीन लूट के खेल में शामिल है। कांग्रेस पर नेशनल हेराल्ड घोटाले के जरिए दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में जमीन कब्जा करने का भी आरोप है।