केरल में अलाप्पुजा जिले की अरूर सीट बैकवाटर्स, टापुओं और तटीय जीवन शैली के लिए मशहूर है. यहां आजीविका, विकास और शासन आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। विधानसभा चुनावों में यही मुद्दे मतदाताओं की प्राथमिकता हैं. पारंपरिक रूप से ये सीट एलडीएफ का गढ़ है. एलडीएफ की मौजूदा विधायक दलीमा जोजो को दोबारा जीत की उम्मीद है, जबकि यूडीएफ की ओर से शनीमोल उस्मान चुनाव मैदान में हैं. दलीमा जोजो अपनी सरकार के किए बुनियादी ढांचागत विकास के भरोसे आश्वस्त हैं. उनके प्रचार के प्रमुख मुद्दों में वेम्बनाड झील पर 100 करोड़ रुपये की लागत से बना 'पेरुम्बलम पुल' है, जो पेरुम्बलम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ता है. हालांकि, विपक्ष का मानना है कि सिर्फ बुनियादी ढांचा ही सभी समस्याओं का समाधान नहीं।
वहीं, मतदाताओं की राय बंटी हुई है. कुछ लोग पिछले पांच साल के विकास कार्यों से खुश हैं और उसे जारी रखना चाहते हैं.