Surprise Me!

केरल विधानसभा चुनाव 2026: कांग्रेस के गढ़ परवूर में एलडीएफ की चुनौती, वी. डी. सतीशन और टाइसन मास्टर के बीच मुकाबला

2026-04-07 2 Dailymotion

केरल के एर्नाकुलम जिले के परवूर में भी 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है. यहां की चुनावी जंग में एक जाना-पहचाना नाम शामिल है. दो दशकों से भी ज्यादा वक्त से, यह सीट कांग्रेस के कद्दावर नेता वी. डी.सतीशन का पर्याय बन गई है। वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं और यूडीएफ की राज्य-व्यापी चुनावी रणनीति में खास अहमियत रखते हैं. लगातार पांच कार्यकाल, जीत के बढ़ते अंतर और मजबूती से जमा हुआ संगठनात्मक नेटवर्क... इन सबने मिलकर परवूर को राज्य में कांग्रेस के सबसे सुरक्षित गढ़ों में से एक बना दिया है. आगामी विधानसभा चुनाव में भी सतीशन को इस सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

परवूर सीट पर सतीशन का मुकाबला एलडीएफ उम्मीदवार ई. टी. टाइसन मास्टर से है, जो काइपामंगलम से दो बार विधायक रह चुके हैं. मास्टर को उनकी सुरक्षित मानी जाने वाली सीट से हटाकर, राज्य में यूडीएफ के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक के खिलाफ मैदान में उतारा गया है.