Surprise Me!

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में 5 साल के लड़के, 6 महीने की बच्ची की मौत, लोगों ने की आगजनी, तोड़फोड़ और प्रदर्शन

2026-04-07 10 Dailymotion

मणिपुर के विष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के हमले में एक पांच साल के लड़के और 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई. जबकि उनकी मां घायल हो गई. घटना सोमवार देर रात एक बजे हुए, जब मोइरांग ट्रोंग्लाओबी इलाके में उग्रविदियों द्वार फेंका गया बम एक घर पर गिरा. मंगलवार सुबह लोगों ने प्रदर्शन किया. सड़क पर टायर जलाए, दो ऑयल टैंकर को आग के हवाले कर दिया, साथ ही एक ट्रक को जला दिया. प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और सड़क को जाम कर दिया. वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. पुलिस और फॉरेंसिक की टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच की. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में बड़ी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.  मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद ने इस हमले को बर्बर कृत्य बताया और लोगों से शांति की अपील की है. मोइरांग ट्रोंगलाओबी इलाका चुराचांदपुर के पहाड़ी इलाकों के पास है और 2023 तथा 2024 में मैतेई और कुकी-ज़ो समूहों के बीच हुए जातीय संघर्ष के बाद से यहां लगातार हिंसा होती रहती है.