पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर न्यायिक प्रक्रिया खत्म हो गई है. चुनाव आयोग का अनुमान है कि यहां हटाए गए वोटरों की कुल संख्या लगभग 91 लाख हो सकती है. अकेले मुर्शिदाबाद से हटाए गए नामों की कुल संख्या 4 लाख 55 हजार 137 है. इसके अलावा, नॉर्थ 24 परगना में 3 लाख 25 हजार 666, मालदा में 2 लाख 39 हजार 375 नाम शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के आंकड़ों के मुताबिक, न्यायिक फैसले के लिए भेजे गए कुल 60 लाख 6 हजार 675 मामलों में से 59 लाख 84 हजार 512 मामलों का प्रोसेस फाइनल हो चुका है, जिन पर न्यायिक अधिकारियों के ई-सिग्नेचर लगे हैं. इन लोगों को वोट लिस्ट से बाहर करने योग्य माना गया है. इनके अलावा, 27 लाख 16 हजार 393 दूसरे नामों को भी हटाने के योग्य माना गया है. इस तरह कुल सख्या 90 लाख 83 हजार 345 है.