Surprise Me!

Iran-US के बीच Ceasefire: कैसे रुकी Middle East की सबसे बड़ी जंग! किसने कराया सुलह, अब क्या होगा

2026-04-08 21 Dailymotion

Iran-US War रुक गई? डोनाल्ड ट्रंप ने डेडलाइन खत्म होने से पहले सीज़फायर का ऐलान कर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। जानिए पाकिस्तान ने इस महायुद्ध को रोकने में कैसे मध्यस्थता की और अब इस्लामाबाद में क्या होने वाला है।
दुनिया पर मंडरा रहा महायुद्ध का खतरा फिलहाल टल गया है। अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिनों के सीज़फायर पर सहमति बन गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की सभ्यता खत्म करने की अपनी दी गई डेडलाइन से ठीक डेढ़ घंटे पहले इस शांति समझौते का ऐलान किया। इस समझौते की सबसे बड़ी बात यह है कि अब रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) को खोल दिया जाएगा, जिससे वैश्विक तेल संकट में राहत मिलने की उम्मीद है।
इस पूरे घटनाक्रम में पाकिस्तान की भूमिका अहम रही। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के अनुरोध पर ट्रंप ने हमले को रोकने का फैसला किया। ईरान ने अमेरिका को एक '10-सूत्रीय प्रस्ताव' (10-Point Plan) भेजा है, जिसमें युद्ध के स्थायी अंत और सैंक्शन हटाने जैसी शर्तें शामिल हैं। अब 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच हाई-लेवल शांति वार्ता होगी।
इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि कैसे फरवरी 2026 से शुरू हुआ यह तनाव इस मोड़ तक पहुँचा? इजरायल का इस पर क्या रुख है? और क्या 15 दिनों के बाद शांति स्थायी होगी या यह सिर्फ एक अस्थायी ब्रेक है? पूरी जानकारी के लिए वीडियो अंत तक देखें


This video provides a detailed report on the sudden ceasefire between the USA and Iran. After intense military tension and threats from President Donald Trump, both nations have agreed to a 15-day truce mediated by Pakistan. The video explores the significance of the Strait of Hormuz, the upcoming peace talks in Islamabad, and the 10-point plan proposed by Iran to end the conflict.


#IranUSWar #DonaldTrump #Ceasefire #OneindiaHindi #BreakingNews #WorldWar3 #HormuzStrait #PakistanMediation

Also Read

US Iran War News LIVE: ट्रंप ने 'स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज' को खुलवा दिया-कैरोलिन लेविट :: https://hindi.oneindia.com/news/international/us-iran-war-news-live-updates-us-and-iran-agree-two-week-ceasefire-strait-of-hormuz-reopen-hindi-1536991.html?ref=DMDesc

Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? :: https://hindi.oneindia.com/news/international/iran-us-ceasefire-not-end-of-war-says-mojtaba-khamenei-10-demands-cessation-of-hostilities-hindi-1536989.html?ref=DMDesc

Dinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग डिनर, क्या ये सिर्फ संयोग है? :: https://hindi.oneindia.com/news/international/us-iran-conflict-donald-trump-india-centric-dinner-diplomacy-merely-a-coincidence-details-hindi-1536983.html?ref=DMDesc



~PR.514~GR.122~HT.96~