पकी फसल के समय बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है। पंजाब, यूपी में किसानों को बारिश का भारी खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पंजाब में किसानों के हालातों की बात करें तो राज्य में हुई बेमौसम और तेज बारिश ने किसानों की तैयार फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। हालांकि, यूपी में सीएम योगी ने किसानों को राहत दिलाने के अफसरों को निर्देशे दे दिए हैं। वहीं दूसरी ओर पंजाब सरकार ने अभी तक किसानों की फसलें बर्बाद होने पर कोई कार्रवाई नहीं की है।