Surprise Me!

दोस्ती का खूनी अंत! जालौन में 17 साल के कमल की दोस्तों ने की बेरहमी से हत्या #Jalaun

2026-04-08 0 Dailymotion

दोस्ती या मौत का जाल? जालौन से आई इस खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया है!
​उत्तर प्रदेश के जालौन (माधौगढ़) में 17 वर्षीय कमल की उसके ही दो सबसे करीबी दोस्तों, तेज प्रताप और रोहित ने मिलकर हत्या कर दी। कमल 25 मार्च से लापता था, और परिजन दर-दर की ठोकरें खा रहे थे।
​जब पुलिस ने कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली, तो दोस्ती के पीछे छिपा खूनी चेहरा सामने आया। आरोपी रोहित के घर के बाड़े में एक बोरे में बंद कमल की लाश मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सवाल वही है—क्या अब अपनों पर भरोसा करना भी जानलेवा है?
​रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी, मैनेजिंग एडिटर (Zyro News 24)