Surprise Me!

Isha Koppikar ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना royal अवतार, बनारसी साड़ी में दिखा class और grace

2026-04-09 2 Dailymotion

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने काम के प्रति अपने प्यार और डेडिकेशन की झलक दिखाई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत फोटोशूट का वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका ट्रेडिशनल और रॉयल लुक देखने को मिल रहा है। वीडियो में ईशा डार्क मरून बनारसी सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं, जिस पर गोल्डन बूटा वर्क उनके लुक को बेहद एलिगेंट बना रहा है। कॉर्सेट-स्टाइल ब्लाउज और हैवी ट्रेडिशनल ज्वेलरी, जिसमें झुमके, चोकर और चूड़ियों के साथ उनका अंदाज और निखार रहा है। स्लीक बन, गजरा और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप उनके पूरे लुक को क्लासी टच दे रहा है। पोस्ट में कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस अलग-अलग रिएक्शन के साथ कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।

#IshaKoppikar #TraditionalLook #BanarasiSaree #EthnicWear #IndianFashion #RoyalStyle #CelebrityStyle #SareeLove #DesiLook #GlamLook #FashionInspo #EthnicGlam #IndianActress #FestiveVibes #BridalInspiration #StyleGoals #SareeNotSorry #DesiFashion #GlamourWorld #InstaFashion #OOTD #FashionPost #IANS