प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि महिला आरक्षण बिल की जरूरत क्यों है। पीएम मोदी के मुताबिक विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण समय की मांग है...इससे हमारा लोकतंत्र और भी अधिक जीवंत और सहभागी बनेगा। उन्होंने लिखा कि, "इस आरक्षण को लागू करने में किसी भी तरह की देरी बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण होगी, 21वीं सदी की विकास यात्रा में हमारा भारत एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण की ओर आगे बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत करने वाली एक बड़ी पहल के साक्षी बनने वाले हैं। यह ऐसा अवसर है, जब समानता, समावेशन और जनभागीदारी के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता एक नए रूप में सामने आएगी। ये ऐसा समय है, जब हमारे देश की संसद को एक महत्वपूर्ण दायित्व निभाना है। उसे ऐसा कदम आगे बढ़ाना है, जो हमारे लोकतंत्र को और ज्यादा व्यापक और अधिक प्रतिनिधिक बनाए। संसद का यह फैसला महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई शक्ति देगा और लोकसभा और विधानसभाओं में उनका उचित स्थान सुनिश्चित करेगा।" पीएम मोदी के लेख को लेकर देशभर से महिलाओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं....
#pmmodiarticle, #womenreservationbillindia, #parliamentwomenreservation, #indiademocracyreform, #2029electionreservation, #womenpoliticalparticipation, #narishaktivandanact, #indianparliamentnews, #modistatementwomen, #womenempowermentindia