Surprise Me!

ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी से खत्म किया गठबंधन...बंगाल के चुनाव में अकेले उतरी AIMIM

2026-04-10 1 Dailymotion

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है...असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से अपना गठबंधन खत्म करने का ऐलान कर दिया है. AIMIM ने साफ कर दिया है कि अब वह बंगाल विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी...ये फैसला ऐसे समय आया है जब हुमायूं कबीर का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है

AIMIM ने अपने बयान में कहा कि वह ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती जिसमें मुसलमानों की ईमानदारी पर सवाल उठाया गया हो... यानी इस विवाद ने सीधे-सीधे गठबंधन की नींव को हिला दिया और दोनों पार्टियों के रास्ते अलग हो गए.

AIMIM ने इस मौके पर बंगाल के मुसलमानों की स्थिति का मुद्दा भी उठाया..पार्टी का कहना है कि राज्य में मुस्लिम समुदाय आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है, जबकि दशकों से सेक्युलर सरकारें सत्ता में रही हैं...

हुमायूं कबीर पहले तृणमूल कांग्रेस में थे लेकिन विवादों के बाद उन्होंने अपनी पार्टी  आम जनता उन्नयन पार्टी बनाई. अब इस नए सियासी समीकरण के बीच बंगाल चुनाव से पहले गठबंधन टूटना एक बड़ा संकेत माना जा रहा है.