Surprise Me!

Iran-US Peace Talks: Trump के दामाद Kushner पहुंचे Islamabad, दामाद को भेजने की चौंकाने वाली वजह

2026-04-11 85 Dailymotion

Breaking News: इस्लामाबाद में ट्रंप के दामाद Jared Kushner की अचानक एंट्री ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है! आखिर लेबनान हमले के बाद ईरान सीजफायर के लिए कैसे तैयार हुआ और इस 'शांति वार्ता' के पीछे का असली खेल क्या है?
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। ईरान, जो अब तक सीजफायर की किसी भी बात को सिरे से खारिज कर रहा था, अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शांति वार्ता के लिए मेज पर आ गया है। इस पूरी बातचीत में सबसे चौंकाने वाला नाम है Jared Kushner, जो डोनाल्ड ट्रंप के दामाद हैं। उनके साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति JD Vance और मध्य पूर्व के दूत Steve Witkoff भी इस उच्च स्तरीय बैठक का हिस्सा हैं।
इस कूटनीतिक बदलाव की सबसे बड़ी वजह ईरान का वह भावनात्मक संदेश माना जा रहा है, जो उन्होंने इस्लामाबाद में पेश किया। ईरान के प्रतिनिधिमंडल ने मिनाब के एक एलीमेंट्री स्कूल पर हुए अमेरिकी हमले में मारे गए बच्चों के खून से सने बैग और जूते दिखाकर दुनिया का ध्यान खींचने की कोशिश की। इसी भावनात्मक दबाव और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच ईरान ने अपनी रणनीति बदली है।
दूसरी तरफ, जेरेड कुशनेर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बिना किसी आधिकारिक पद के वे इस बड़ी डील का हिस्सा क्यों हैं? क्या यह ट्रंप की 'बिजनेस डील' वाली कूटनीति का हिस्सा है? आपको बता दें कि कुशनेर के मिडिल ईस्ट के देशों जैसे सऊदी अरब और कतर के साथ गहरे व्यापारिक रिश्ते हैं। इस वार्ता में ईरान की ओर से संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf और विदेश मंत्री Abbas Araghchi शामिल हैं। क्या इस्लामाबाद की यह बैठक युद्ध को खत्म कर पाएगी या यह किसी बड़े तूफान से पहले की शांति है? देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में।

This video analyzes the significant diplomatic shift as Jared Kushner, Donald Trump's son-in-law, joins high-level peace talks in Islamabad to negotiate a ceasefire between Iran and the US. We explore the emotional impact of the Minab school strike on Iran's decision and the strategic business motivations behind the Trump administration's involvement in Middle East peace deals.


#IranUSPeaceTalks #JaredKushner #BreakingNews #OneindiaHindi #MiddleEast #Trump #IranNews #InternationalRelations #JDVance #PeaceNegotiations

Also Read

US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट :: https://hindi.oneindia.com/news/international/us-iran-war-not-allow-iran-impose-tollsstrait-of-hormuz-donald-trump-pakistan-10-big-updates-hindi-1539379.html?ref=DMDesc

Trump Threat Iran: 'बात नहीं बनी तो दहला देंगे', ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने दी धमकी :: https://hindi.oneindia.com/news/international/donald-trump-threatens-iran-military-strike-islamabad-peace-talks-failure-jd-vance-pakistan-visit-1539305.html?ref=DMDesc

US Iran peace talks: 'शर्त मानो या अंजाम भुगतो', शांति वार्ता से पहले ही ईरान को अमेरिका ने दी धमकी :: https://hindi.oneindia.com/news/international/jd-vance-pakistan-visit-us-iran-peace-talks-islamabad-ceasefire-warning-1539093.html?ref=DMDesc



~PR.514~GR.122~HT.96~