Uttarakhand Earthquake: रुद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से मचा हड़कंप, 5.02 की तीव्रता से कांपी देवभूमि की धरती। क्या हिमालयी क्षेत्र में आने वाली है कोई बड़ी आपदा? जानिए ताजा अपडेट।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब धरती अचानक तेज झटकों से कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.02 मापी गई है। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और खुले मैदानों में शरण ली। भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर पूर्व में बताया जा रहा है, जो कि बेहद संवेदनशील जोन है।
इस वीडियो में देखिए कि कैसे भूकंप के बाद प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला है और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। हालांकि, अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि हिमालयी क्षेत्र 'जियो-डायनामिक एक्टिव जोन' में होने के कारण भविष्य में भी ऐसे झटके लग सकते हैं। हम आपको दिखाएंगे ग्राउंड रिपोर्ट और बताएंगे कि भूकंप आने पर आपको किन सावधानियों का पालन करना चाहिए।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहें। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ती टेक्टोनिक हलचल वैज्ञानिकों के लिए भी चिंता का विषय बनी हुई है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
About the Story:
A magnitude 5.02 earthquake struck Rudraprayag, Uttarakhand early this morning, causing widespread panic among residents. The epicenter was located 10 km east of Rudraprayag. While no major casualties or property damage have been reported so far, the local administration and disaster management teams are on high alert. This video provides the latest updates on the seismic activity in the Himalayan region and safety measures to follow.
#UttarakhandEarthquake #Rudraprayag #BreakingNews #OneindiaHindi #EarthquakeAlert #Devbhoomi #LatestNews
~HT.318~GR.122~PR.514~