NASA के Artemis II Mission ने रचा इतिहास! 50 साल बाद चंद्रमा की दहलीज से लौटकर जब Orion स्पेसक्राफ्ट आग के गोले की तरह धरती की ओर बढ़ा, तो पूरी दुनिया की सांसें थम गईं।
वो पल जिसका इंतज़ार सिर्फ वैज्ञानिकों को ही नहीं… बल्कि पूरी दुनिया को था। आसमान से आग का एक गोला… तेजी से धरती की ओर बढ़ता हुआ… और फिर अचानक पैराशूट खुलते हैं… रफ्तार धीमी होती है… और समुद्र की सतह पर एक सटीक स्प्लैशडाउन। यही वो ऐतिहासिक MOMENT था… जब NASA का Artemis II मिशन चंद्रमा की यात्रा पूरी करके सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया। यह सिर्फ एक लैंडिंग नहीं थी… यह एक नए अंतरिक्ष युग की शुरुआत है।
Artemis II मिशन के तहत Orion स्पेसक्राफ्ट ने चार जांबाज अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर चंद्रमा की परिक्रमा की। 1970 के दशक में Apollo मिशनों के बाद यह पहला मौका था जब इंसान को चंद्रमा के इतने करीब भेजा गया। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य गहरे अंतरिक्ष में जीवन-समर्थन प्रणालियों की जांच करना और चंद्रमा पर स्थायी मौजूदगी के लिए रास्तों को सुरक्षित बनाना था। सबसे बड़ी चुनौती तब आई जब "ब्लैकआउट फेज" के दौरान कुछ मिनटों के लिए स्पेसक्राफ्ट का संपर्क टूट गया था, लेकिन सुरक्षित स्प्लैशडाउन ने वैज्ञानिकों की मेहनत को सफल कर दिया।
अब NASA का अगला लक्ष्य Artemis III है, जिसके जरिए इंसान एक बार फिर चांद की सतह पर कदम रखेगा। आज की यह सफलता साबित करती है कि चांद अब दूर नहीं है और मंगल तक पहुँचने का रास्ता भी यहीं से होकर गुजरता है।
NASA's Artemis II mission marks a historic milestone in space exploration as the Orion spacecraft safely returns to Earth after a lunar flyby. Carrying four astronauts, this mission paves the way for future lunar landings and human presence on the Moon, ending a decades-long hiatus since the Apollo era.
#NASA #ArtemisII #MoonMission #OrionSplashdown #SpaceNews #OneindiaHindi #Astronauts #MoonLanding