Surprise Me!

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बेनतीजा खत्म, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को ठहराया जिम्मेदार

2026-04-12 14 Dailymotion

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत बिना किसी समझौते के खत्म हो गई है. अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पक्ष मतभेदों को मिटाने में नाकाम रहे. उधर, ईरान के मुख्य वार्ताकार और ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ कहा कि अमेरिका ईरान का विश्वास जीतने में विफल रहा. ईरान की ओर ये भी कहा गया कि अमेरिका की बहुत ज्यादा मांगों की वजह से वार्ता फेल हो गई. हालांकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अमेरिकी प्रस्ताव को फाइनल और बेस्ट बताया. बातचीत फेल होने के बाद अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे.डी. वेंस पाकिस्तान से अमेरिका के लिए रवाना हो गए. उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को छोड़ने को तैयार नहीं है और अमेरिका जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट की 'नाकाबंदी' शुरू करेगा.  

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि चीन.. ईरान को हथियारों की सप्लाई कर सकता है. इस रिपोर्ट के बाद अमेरिका एलर्ट मोड में है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर वो ईरान को हथियारों की सप्लाई करता है तो वो भी बड़ी मुश्किलों में फंस जाएगा.