Surprise Me!

Putin रुकवाएंगे US-Iran War, ईरानी राष्ट्रपति से फ़ोन पर हो गई बात, Trump से बातचीत की तैयारी

2026-04-13 7 Dailymotion

Iran-US War पर Vladimir Putin का बड़ा फैसला, क्या रुक जाएगी महाजंग? मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति ने एक ऐसी चाल चली है जिसने अमेरिका समेत पूरी दुनिया को सोच में डाल दिया है।
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ती खींचतान के बीच अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एक बड़ी कूटनीतिक एंट्री हुई है। इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता बेनतीजा रहने के बाद, पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान (Masoud Pezeshkian) से फोन पर लंबी बातचीत की है। इस बातचीत के जरिए पुतिन ने खुद को एक मध्यस्थ (Mediator) के तौर पर पेश किया है, जो इस महाजंग को रोकने की ताकत रखता है।
पुतिन ने साफ किया है कि रूस मध्य पूर्व में स्थायी शांति के लिए हर संभव कूटनीतिक प्रयास जारी रखेगा। रूस का यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब तक पश्चिमी देशों की कोशिशें नाकाम रही हैं। पुतिन का उद्देश्य खुद को एक 'ग्लोबल पावर ब्रोकर' के रूप में स्थापित करना है, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों से अलग एक ठोस विकल्प दे सके।
हालांकि, रूस की यह पहल ऐसे समय में आई है जब वह खुद यूक्रेन के साथ युद्ध में उलझा हुआ है। ईस्टर के मौके पर घोषित किए गए 32 घंटे के युद्धविराम को लेकर भी रूस और यूक्रेन एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, लेबनान के हिजबुल्लाह (Hezbollah) ने इजरायल पर ड्रोन हमलों से मोर्चा खोल दिया है। इस वीडियो में हम विस्तार से समझेंगे कि क्या पुतिन की यह एंट्री वाकई युद्ध रुकवा पाएगी?


#Putin #IranUSWar #MiddleEastCrisis #Russia #BreakingNews #OneindiaHindi #Geopolitics #WorldWar3

Also Read

Iran Vs America War: 'ट्रंप से तंग आ चुका हूं!' ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने अचानक क्यों खोया आपा? :: https://hindi.oneindia.com/news/international/uk-pm-keir-starmer-fed-up-with-trump-and-putin-over-rising-energy-bills-and-global-fuel-crisis-news-1538965.html?ref=DMDesc

US-Iran War के बीच Putin को क्यों याद आया COVID-19 महामारी का वक्त? बोले-‘गंभीर परिणाम’, Lockdown पर क्या कहा? :: https://hindi.oneindia.com/news/international/us-iran-war-update-putin-warns-middle-east-could-match-covid-19-pandemic-what-say-lockdown-news-1528095.html?ref=DMDesc

Trump China Visit: युद्ध के माहौल में चीन दौरे पर जा रहे हैं ट्रंप, 14-15 मई को बीजिंग में 'ग्रैंड डील' :: https://hindi.oneindia.com/news/international/trump-china-visit-beijing-may-2026-meeting-with-xi-jinping-middle-east-crisis-update-in-hindi-1527367.html?ref=DMDesc