नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर बिहार में अपने करीब 20 साल लंबे कार्यकाल का अंत कर दिया है. ‘सुशासन बाबू’ के नाम से पहचान बनाने वाले नीतीश कुमार का जन्म 1951 में बख्तियारपुर में हुआ और उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. 1985 में विधायक और 1989 में सांसद बनने के बाद उन्होंने केंद्र में कई अहम मंत्रालय संभाले. 2005 से उन्होंने बिहार की सत्ता को नई दिशा दी और कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली जैसे क्षेत्रों में सुधार किया. लालू प्रसाद यादव से अलग होकर उन्होंने नई राजनीतिक रणनीतियां अपनाईं. 2016 में शराबबंदी जैसे फैसलों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। अब वे राज्यसभा के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय होंगे.