Surprise Me!

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की फोन पर बातचीत, भारत में क्या कह रहे नेता ?

2026-04-15 18 Dailymotion

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके पश्चिम एशिया संकट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने होर्मुज जलमार्ग को खुला और सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया गया। ट्रंप के साथ फोन पर हुई लगभग 40 मिनट की बातचीत के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि, "मुझे मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया था। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हासिल की गई महत्वपूर्ण प्रगति का जायजा लिया। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की, साथ ही होर्मुज जलमार्ग को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया।


#PMModi, #DonaldTrump, #trumpmodicall, #India-USrelations, #StraitofHormuzblockade, #US-Iranceasefire, #Hormuzopening, #TrumpmessagetoModi