सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर रहे हैं. पटना लोकभवन में राज्यपाल सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री, विजय चौधरी को डिप्टी सीएम और विजेंद्र प्रसाद यादव को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिला रहे हैं. सम्राट चौधरी नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम थे. मंगलवार को नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया. सम्राट चौधरी का राजनीति सफर साल 1990 से शुरू हुआ था. पहली बार 1999 में राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री बने थे. किसी भी सदन के सदस्य नहीं होने और उम्र कम होने के कारण उन्हें पद छोड़ना पड़ा था.