उज्जैन : गुरुवार तड़के भस्म आरती में प्रसिद्ध हिंदी व तेलगु फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान शामिल हुईं. सोनल बाबा महाकाल की भस्म आर्ती के समय बेहद गंभीर नजर आईं. नंदी हॉल में पुजारियों ने सोनल को गर्भग्रह में स्थित सभी देवी-देवताओं और बाबा महाकाल का जलाभिषेक कराया. भस्म आरती पूरी होने के बाद फिल्म एक्ट्रेस सोनल चौहान ने बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेककर दर्शन किए. इस दौरान सोनल नन्दी जी के कान में अपनी मनोकामना कहती नजर आईं. दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान ने कहा, '' आज बाबा महाकाल के दरबार में फिर से आई हूं. जितनी बार आती हूं, बहुत अच्छा और दिव्य अनुभव रहता है. महाकाल के सामने आते ही बहुत ही पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है मेरे अंदर. इसलिए यहां बार-बार आती हूं. यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है.''