Surprise Me!

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की एंट्री...असीम मुनीर पहुंचे तेहरान...क्या बनेगा नया कूटनीतिक समीकरण?

2026-04-16 2 Dailymotion

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष का समाधान निकालने की इस्लामाबाद की कोशिशों के तहत पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को तेहरान पहुंचा.

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने एक बयान में कहा कि मुनीर उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसमें गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी शामिल हैं.

बयान में कहा गया है, “फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और गृह मंत्री मोहसिन नकवी अमेरिका और ईरान के बीच जारी मध्यस्थता प्रयासों के तहत एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं.”

ईरानी मीडिया के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया. यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सऊदी अरब, कतर और तुर्किये की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए.