संसद में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस चल रही है। इस दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बहस के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने का विरोध किया और इसे राजनैतिक हथियार बताया। गोगोई ने कहा कि परिसीमन का इस्तेमाल प्रशासनिक सुविधा के बजाय निजी राजनैतिक अस्त्र के रूप में किया जा रहा है। गौरव गोगोई को जवाब दिया बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने, उन्होंने समाजवादी पार्टी और आरजेडी पर भी निशाना साधा और उन पर 30 साल तक बिल को अटकाए रखने का आरोप लगाया।
#NariShaktiVandanAdhiniyam, #Delimitation, #Womensreservationamendmentbill, #LoksabhaLive, #Parliamentlivehindi