दिल्ली के नए उपराज्यपाल तरुणजीत सिंह संधू की नियुक्ति पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बधाई दी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संधू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है. संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी रहे हैं और अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्य कर चुके हैं. उनकी नियुक्ति को केंद्र सरकार का रणनीतिक कदम माना जा रहा है, जिससे दिल्ली के विकास और वैश्विक पहचान को नई दिशा मिल सकती है. उनके अनुभव से प्रशासनिक सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली की छवि मजबूत होने की उम्मीद है.