80 से 90 के दशक की मशहूर मशहूर वेटरन एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर लेजेंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल वीडियो शेयर किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक हार्टफेल्ट थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे फिल्म 'ये वादा रहा'के मशहूर गाने 'तू-तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा..' पर आशा भोसले के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में पूनम ढिल्लों, आशा भोसले का हाथ थामकर उन्हें प्यार से डांस करवाती भी दिखती हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में एक खास नोट भी लिखा, जो उनकी पोस्ट को इमोशनल बना रहा है।
#PoonamDhillon #AshaBhosle #BollywoodNews #ThrowbackVideo #EmotionalTribute #YehVaadaRaha #TuTuHaiWahi #RetroBollywood #LegendarySinger #IndianCinema #PlaybackSinger #BollywoodActress #InstagramPost #Heartfelt #VintageVibes #MusicLegend #DanceVideo #ClassicBollywood #BollywoodNostalgia #EntertainmentNews #TributePost #IconicMoments #IANS