लोकसभा में गुरुवार को महिला आरक्षण कानून से जुड़े तीन अहम संशोधन विधेयक पेश किए गए। इसके तहत 2029 से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। इस बिल का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया...और कहा कि समाजवादी लोग इसका साथ नहीं देंगे। समाजवादियों से महिलाओं का सबसे बड़ा हितैषी बताते हुए अखिलेश ने पूछा कि क्या मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण में शामिल नहीं किया जाएगा। अखिलेश यादव के इस बयान पर सियासत गरमाई हुई है। एनडीए नेता अखिलेश यादव पर हमलावर हैं और कह रहे हैं कि इतनी फिक्र है तो सपा सभी मुस्लिम महिलाओं को टिकट दे दे।
#ParliamentSpecialSession, #Women'sReservationBill, #CasteCensus, #AmitShah, #AkhileshYadav, #SamajwadiParty, #DelimitationBill, #BackwardcasteQuota, #ReligionBasedReservation, #LokSabhaDebate