राजनीति में वफादारी की अपनी एक कीमत होती है, लेकिन जब वही वफादार खुद को 'ठगा' हुआ महसूस करने लगें, तो तस्वीर बदल जाती है!
उत्तर प्रदेश में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अलग ही लहर देखने को मिल रही है। वे समर्थक जो कल तक हर मोर्चे पर सरकार का बचाव करते थे, आज वही "अंधभक्त" होने की बात स्वीकारते हुए अपना दर्द बयां कर रहे हैं।