Surprise Me!

रूसी तेल पर दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका ने प्रतिबंधों में दी एक महीने की छूट

2026-04-18 10 Dailymotion

रूसी तेल की खरीद को लेकर दुनिया को बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. अमेरिका ने रूसी तेल पर प्रतिबंधों में छूट की सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है. अब इस पर छूट 16 मई तक के लिए मिलेगी. पहले प्रतिबंधों में छूट की सीमा 17 अप्रैल तक थी.. अमेरिका की ओर से ये राहत उस वक्त दी गई है, जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने छूट को बढ़ाने की बात से इनकार कर दिया था. अमेरिका की ओर से दी गई ताजा छूट का मकसद वैश्विक ऊर्जा बाजार को स्थिर करना है, जिसमें पश्चिम एशिया में अशांति की वजह से भारी हलचल पैदा हो गई थी.    

हालांकि इस छूट में ईरान, नॉर्थ कोरिया, क्यूबा और यूक्रेन के साथ लेने-देन पर सख्त पाबंदियां बरकरार हैं.  

तेल बाजारों में तब तेज हलचल देखी गई, जब ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि युद्धविराम के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य सभी कमर्शियल जहाज़ों के लिए खुला रहेगा. ब्रेंट क्रूड 9 प्रतिशत से ज़्यादा गिरकर 90.38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो 10 मार्च के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है.