Surprise Me!

उत्तर प्रदेश: झुलसा देने वाली गर्मी से वाराणसी के घाट हुए सुनसान, पर्यटक हुए कम, लोगों की आजीविका पर असर

2026-04-18 13 Dailymotion

उत्तर प्रदेश का मंदिरों का शहर वाराणसी भीषण गर्मी की चपेट में है। ऐसे में आमतौर पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों से गुलजार रहने वाले मशहूर घाट अब वीरान नजर आ रहे हैं. अप्रैल के महीने में लोगों को मई और जून जैसी भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है. यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में गंगा नदी के किनारों पर आने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई है.

तेज धूप और गर्मी के बावजूद घूमने निकले कुछ पर्यटकों का कहना है कि भले ही यह शहर पर्यटन के नक्शे पर एक प्रमुख आकर्षण बना हुआ है, लेकिन चिलचिलाती गर्मी में यहां घूमना-फिरना मुश्किल हो गया है.  

वाराणसी के लोगों के मुताबिक शहर के घाटों पर पर्यटकों की आवाजाही में आई भारी कमी ने उन लोगों की रोजमर्रा की आजीविका पर काफी बुरा असर डाला है, जो अपनी आमदनी के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर निर्भर रहते हैं.