Surprise Me!

पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन: कांग्रेस पर धोखे का आरोप, कहा, महिला आरक्षण पर हर रुकावट को हटा कर रहेंगे

2026-04-18 3 Dailymotion

महिला आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने विपक्ष पर महिला से धोखे का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष ने जो पाप किए हैं, उसकी सजा उन्हें जरूर मिलेगी.  

महिला आरक्षण से जुड़े बिल के लोकसभा में पारित नहीं होने पर पीएम मोदी ने देश की सभी माताओं और बहनों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी कोशिशों के बावजूद वो कामयाब नहीं हो पाई.  

पीएम ने कहा कि देश की 'नारी शक्ति' को कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियों की मतलबी राजनीति का खामियाजा भुगतना पड़ा.  

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर देश में रिफॉर्म से जुड़े हर काम में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया. पीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि कांग्रेस अपनी दशकों पुरानी गलती सुधारेगी, अपने पापों का प्रायश्चित करेगी. लेकिन कांग्रेस ने इतिहास लिखने और महिलाओं के समर्थन में खड़े होने का मौका खो दिया.  

पीएम ने एक बार फिर कहा कि वो महिला आरक्षण की राह में आई तमाम रुकावटों को दूर करेंगे.