बेंगलुरू, कर्नाटक : IPL 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार जीत दर्ज की। इस नेल बाइटिंग मैच में DC ने RCB को 6 विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली के लिए केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतक जड़े। वहीं, आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने किलर अंदाज में मैच फिनिश किया। इस रोमांचक जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 6 मैच में 4 जीत के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।